4/21/2019

श्रीलंका धमाका: 3 भारतीयों 35 विदेशी समेत 215 लोगों की मौत, करीब 500 घायल, 12 घंटे के लिए कर्फ्यू -




सरफ़राज़ अहमद


श्रीलंका में सीरियल बम धमाकों में 3 भारतीयों समेत 35 विदेशी नागरिकों की मौत



श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार 8 बम धमाकों में 3 भारतीय नागरिक भी मारे गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इन बम धमाकों में अब तक 207 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 400 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने तीन भारतीयों की मौत की जानकारी दी है। मृतकों के नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं। तीनों मृतकों के बारे में अभी और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

इस बीच सुषमा स्वराज ने बताया कि उन्होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री से बात कर उन्हें हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर भारत मेडिकल टीम भेजने की भी बात कही है।

सुषमा स्वराज ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मैंने अभी श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना से बात की। उन्होंने बम धमाकों में 207 लोगों की मौत और 450 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment