6/09/2026

UP Board 10th-12th रिजल्ट: अभी तक क्यों नहीं आई मार्कशीट, नाम में सुधार कैसे कराएं; जानिए


वाराणसी: यूपी बोर्ड के नतीजे भले ही समय से आ गए हों लेकिन स्टूडेंट को नतीजे के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि संशोधन की प्रक्रिया जारी है जिसमें वक्त लगेगा. माना जा रहा है कि जून के अंत तक मार्कशीट जारी हो सकेगी. वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करीब 10 जिलों से 4697 आवेदन आए हैं. किसी में छात्र के नाम में मिस्टेक है, तो किसी में माता-पिता के नाम में गलती हुई. कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनके रिजल्ट में जेंडर चेंज हो गए हैं. अब इसमें सुधार के लिए आवेदन आए हैं.

बता दें, सबसे अधिक संशोधन (STUDENT NAME) के 1275 आवेदन आए हैं. इसके अलावा पिता का नाम बदलवाने के लिए 1139, माता का नाम बदलवाने के लिए 974, जन्मतिथि बदलवाने के लिए 786 आवेदन आए हैं. इसी तरह 92 ऐसे छात्र और छात्राएं हैं जिनके जेंडर ही गलत चढ़ गए हैं. 431 लोगों के फोटों में बदलाव हुए हैं.

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी कर दिया था. इनमें कई छात्रों की आनलाइन मार्कशीट में गलतियां पाई गई थीं. इन्हें संशोधित कराने के लिए बोर्ड ने छात्रों से आवेदन मांगे थे. सभी जिलों के DIOS की तरफ से तय समय सीमा में आवेदन भरवाए गए. बीते 12 मई को अंतिम आवेदन जमा किए गए थे. यही कारण है कि जून के अंत तक मार्कशीट आने की संभावना है.

संशोधन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आजमगढ़ जिले से आए हैं. यहां से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 905 आवेदन हैं. इनमें हाईस्कूल के 696 और इंटरमीडिएट के 209 आवेदन हैं. ऐसे ही बलिया से दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 766 और गाजीपुर से 702 आवेदन हैं. सबसे कम वाराणसी से 237 और सोनभद्र से 207 आवेदन हैं.

माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी के क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि जिलों के DIOS से संशोधन के लिए आवेदन मंगाके बोर्ड की साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. संशोधन के बाद मार्कशीट जारी की जाएगी. इस महीने के अंत तक मार्कशीट जारी होने की संभावना है. किसी भी मार्कशीट में कोई गलती न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है.

No comments:

Post a Comment