4/20/2024

युवक ने लगाई फांसी: दर्शन के लिए विंध्याचल गया था परिवार, रात तक नहीं खुला दरवाजा; फिर...

युवक ने लगाई फांसी: दर्शन के लिए विंध्याचल गया था परिवार, रात तक नहीं खुला दरवाजा; फिर...

भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां सरायनंदन में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम में काम करता था।

खोजवा के लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव का पुत्र प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ गोलू (22) शाम के समय कमरे में था। परिवार के सभी सदस्य विंध्याचल दर्शन-पूजन को गए थे। रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला की साड़ी के फंदे पर गोलू लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

No comments:

Post a Comment