Varanasi दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सोमवार सुबह 6 बजे बड़ी कार्रवाई की।
VDA की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर चिह्नित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई से पहले VDA ने इलाके में मुनादी कराकर सभी मकानों को खाली करने की अपील की थी।
इसके बाद सोमवार को मकान नंबर CK-42/94-95, CK-43/145, CK-43/175-बी, D-50/204 और CK-43/123 पर बुलडोजर चलाया गया।
VDA अधिकारियों ने बताया कि दालमंडी को 17 मीटर चौड़ा करने की योजना है, कार्रवाई से पहले भी नोटिस देकर भवन स्वामियों को समय दिया गया था।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ध्वस्तीकरण से परियोजना में तेजी आएगी। VDA का कहना है कि आगे भी चिह्नित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
No comments:
Post a Comment