12/15/2020

अधिवक्ता शाहिद जमाल से झगड़े के बाद कोर्ट में पेश होने जा रहें आरोपितों और अधिवक्ता भीड़े


वाराणसी। पुलिस की सुरक्षा में झगड़े के मामले में कोर्ट में जमानत के लिए पेश होने जा रहें आरोपित और अधिवक्ता भीड़े। ज्ञात हो कि कल रात जैतपुरा थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुरा में अधिवक्ता शाहिद जमाल आटो के पिछे जाम में पास लेने के लिए हार्न बजा रहे थे। उसी दौरान आटो में बैठे चालक और जीशान कमाल व मो सैफ से झगड़ा हो गया और शाहिद जमाल को घायल कर दिया। इस मामले में अधिवक्ता ने जीशान कमाल व मो सैफ के खिलाफ जैतपुरा थाने में तहरीर दी थी। उसी मामले में मंगलवार को जैतपुरा पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करनें के लिए लायी थी। जानकारी मिलते ही वहां काफी संख्या में अधिवक्ता शाहिद जमाल भी आ गये और आरोपित से किसी बात को लेकर कहाँ सुनी होने लगीं। अधिवक्ता शाहिद जमाल लगे आरोपितों को मारने आरोपित बचने के लिए ईट चलाते हुए अपनी जान बचाई। और सिधे कचहरी चौकी में आकर अधिवक्ता शाहिद जमाल श्वाले अंसारी सहित अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment