6/20/2026

वाराणसी जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा है कचहरी परिसर में धरना-प्रदर्शन पर सख्ती, डीएम का आदेश जारी


वाराणसी।जिलाधिकारी वाराणसी ने निर्देश जारी कर कहा है कि कचहरी परिषद न्यायालय क्षेत्र के अंदर या बाहर किसी भी प्रकार का राजनीतिक धरना-प्रदर्शन, जुलूस, पुतला दहन या ज्ञापन कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

इसके लिए पूर्व निर्धारित स्थल शास्त्री पुल के नीचे तय किया गया है। सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को वहीं कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।

डीएम ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment