9/07/2018

नहीं थम रही पेट्रोल डीजल की बढ़ती रफ्तार, 10 सितंबर को फिर भारत बंद

                   
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का दौर जारी चल रहा है। आज भी तेल के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रहा। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे महंगा हुआ है तो डीजल की कीमत में 52 पैसे की वृद्धि देखने को मिली है। दामों में बढ़त के बाद दिल्ली में डीजल 72.07 पहुंच गया है तो वहीं पेट्रोल की नई कीमत 79.99 रुपए हो गई है। दिल्ली में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 79.51 रु./ली था वहीं डीजल 71.55 रु./ली था।
अगर हम मुंबई की बात करे तो यहां पर भी लोगों को तेल की बढ़ती कीमतों की मार झेलनी पड़ रही है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 48 पैसे और डीजल की कीमत में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 87.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 76.51 रु./ली हो गई है।पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में फिलहाल सरकार की तरफ से कोई राहत मिलने के आसार नही है। ऐसे में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया है। कांग्रेस 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक भारत बंद का आयोजन कर रही है।

No comments:

Post a Comment