9/06/2018

भारत बंद आंदोलन पर आयुषी श्रीमाली का बड़ा बयान, कहा- विपक्षी दलों की साजिश है ये


गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद आंदोलन को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने राजनीतिक साजिश करार दिया है।
वाराणसी/लखनऊ: गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद आंदोलन को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के पीछे जो लोग हैं, वह राजनीतिक साजिशकर्ता हैं और वह राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का यूपी में व्यापाक असर देखने को मिला है। भाजपा ने इसे विपक्षी दलों की साजिश बताया है।

किसी को नहीं करने देंगे इसका दुरुपयोग-

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने कहा कि हमारी पार्टी में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। मध्य प्रदेश वा वाराणसी में कुछ इस तरह की कोशिश की जा रही है। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग या दलित वर्ग हो, किसी के साथ भी अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। न हीं इस एक्ट का दुरुपयोग होने दिया जाएगा। आयुषी श्रीमाली ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार में कानून काम करता है। भाजपा की सरकार में ये सम्भव नहीं है कि कोई दलित व आदिवासी को पीड़ित करे।

मोदी को रोकने की साजिश है ये-

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने आगे कहा कि यह कोई विरोध का विषय नहीं है। लोकसभा और राज्यसभा में इसको सर्व सम्मति के साथ सभी दलों ने मिलकर पारित कराया है। यह विरोध 2019 में केवल मोदी को रोकने के लिए किया जा रहा है। इस प्रकार की साजिश पहले भी होती आई है।

हर समाज के लोगों को जोड़ेगे-

आयुषी श्रीमाली ने कहा कि हम मुस्लिमों को,यदुवंशियों को और हम सर्व समाज के लोगों को भी जोड़ेंगे। हमरा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है और उसी के अनुरूप हम काम कर रहे हैं।

1 comment:

  1. जरूर जोड़िये दीदी अव जाNता काम पर भी ध्यान दे रही है क्या bjp अपने 5सालो में जो कहा ओ किया क्या सांसदों ने,,

    ReplyDelete