12/17/2020

इन दिनों कृषि कानून को लेकर के किसान हर

वाराणसी।
इन दिनों कृषि कानून को लेकर के किसान हर जगह पर आंदोलन कर रहे हैं वाराणसी में भी हर पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर के कृषि कानून के संबंध में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है और इस दौरान आपको बता दें कि आज कचहरी परिसर में अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने एक लेटर दिया दरअसल हम आपको बता दें यह लेटर कृषि कानून विरोध व आंदोलन के नाम पर दो सप्ताह से निरन्तर दिल्ली को जोड़ने वाले हाइवे व सार्वजनिक मार्गो पर अवैध कब्जा के संबंध में लेटर दिया गया था अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है सड़क किसी के सार्वजनिक नहीं है और सड़क को  बंधक बनाने वाली भीड़ के ऊपर आवश्यक बल प्रयोग (पानी की बौछार,लाठी व पैलेट) द्वारा सार्वजनिक मार्गो को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर याची /प्रार्थी व देश के नागरिकों के आवागमन के मौलिक व मूल अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग मुख्य न्यायधीश उच्चतम न्यायालय से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत करते हुए  पी.आई.एल.रजिस्टर्ड पोस्ट से प्रेषित किया गया/दाखिल किया गया।

No comments:

Post a Comment