4/21/2019

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- "बाबरी मस्जिद" गिराए जाने पर हमें गर्व है, मंदिर वही बनाएंगे



सरफ़राज़ अहमद


मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने के बाद प्रज्ञा ने एक और विवदित बयान दिया है। साध्वी (Sadhvi pragya) ने कहा बाबरी मस्जिद (babri masjid) को गिराए जाने पर हमे गर्व है। वह कहती हैं कि, श्री राम के मंदिर पर कुछ तत्व थे उनको हमने हटा दिया। जाहिर है शहीद का अपमान करने के बाद देश में पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

दरअसल साध्वी ने बाबरी मस्जिद को गिराए जाने को लेकर कहा कि, वह इस बात पर गर्व महसूस करती हैं। उन्हें बाबरी मस्जिद की गिराए जाने पर दुःख नहीं है। जाहिर है शहीद करकरे का अपमान करने पर साध्वी की जमकर आलोचना हो रही है और चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बाबरी मस्जिद गिराने पर गर्व, मंदिर वहीँ बनाएंगे

लंबे समय से भाजपा सरकार में अयोध्या मामला

 (Ayodhya)चर्चा में रहा है। वहीं यह मुद्दा अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इसके पीछे की वजह है भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार और विवादित बयान। जी हां शहीद करकरे को देशद्रोह और उनका अपमान करने के बाद अब बाबरी मस्जिद (babri masjid) को गिराए जाने पर गर्व जताया है। आज तक के साथ बातचीत में प्रज्ञा ने कहा कि, उन्हें बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर हमे बिलकुल भी दुःख नहीं है, बल्कि हम गर्व करते हैं। यही नहीं प्रज्ञा ने मंदिर निर्माण के सवाल पर बात करते हुए कहा कि, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।

आपको बता दें कि, साध्वी प्रज्ञा पर मालेगांव ब्लास्ट में मारे गए 6 लोगों और कई घायलों के आरोप में बेल मिली हुई हैं। बहरहाल अब चुनाव में यह मदद जबरदस्त चर्चा में है। इसके इतर यूंहोने अपनी उम्मीदवारी पर बात करते हुए कहा कि, जनता उनके साथ है और वह बड़ी जीत हासिल करेंगी।

बाबरी मस्जिद पर चढ़कर उसको तोड़ा

साध्वी ने फिर बड़बोला बयान देते हुए बाबरी मस्जिद का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर जरूर बनेगा। एक भव्य मंदिर बनेगा। प्रज्ञा ने कहा ‘हम मंदिर वहीं बनाएंगे। आखिरकार, हम ढांचे को ध्वस्त करने के लिए गए थे।’ बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में अपनी भूमिका पर रोशनी डालते हुए साध्वी ने कहा, ‘मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ दिया। प्रज्ञा ने कहा कि, मुझे काफी गर्व है कि भगवान ने मुझे यह मौका दिया और मुझे शक्ति प्रदान की। साथ ही इस दौरान प्रज्ञा ने मंदिर राजनीति को लेकर कहा कि, राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं है।

No comments:

Post a Comment