1/21/2024

राम लाला आएंगे,,अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम हुकुलगंज रामलीला समिति द्वरा भब्य शोभायात्रा।

राम लाला आएंगे,,अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम हुकुलगंज रामलीला समिति द्वरा भब्य शोभायात्रा।

शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब , जय श्री राम के जयकारों पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ।
वाराणसी भगवान श्री राम आएंगे ,अवधपूरी अयोध्या में बन रहे नवनिर्मित भब्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है वही 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिवस के दिन भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। जहा पूरे भारत मे हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है वही लोग आस्थाओ में डूबे चुके है। उसी क्रम में आज श्री राम भक्त राम लीला समिति हुकुलगंज द्वारा 21 जनवरी 2024 के दोपहर 2:30 बजे हुकुलगंज बघवानाला स्तिथ बघवाबीर बाबा मंदिर प्रांगण से *भव्य श्री राम शोभायात्रा* का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बघवानाला स्तिथ बघवाबीर बाबा मंदिर से होते हुए लेबर सट्टी हुकूलगंज त्रिमुहानी सांस्कृतिक संकुल से होते हुए रामलीला स्थल बर्फ फैक्ट्री के पास समापन किया जायेगा। शोभायात्रा में हुकुलगंज सहित आस पड़ोस के क्षेत्रों से आये राम भक्तों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जैसे -2 शोभयात्रा आगे बढ़ता रहा वैसे -2 जन-समीदाय भी बढ़ती गई , सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष ,बुजुर्ग व बच्चो ने हाथो मे कलसा,झंडा अक्षत के साथ पैदल शोभायात्रा में शामिल होकर गाजे बाजे के साथ अपने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जयकारा करते हुए भक्ति रस में रम गए। जय श्री राम के जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया । शोभायात्रा का माहौल देखने लायक था सभी भक्त गड़ इस तरह श्री राम के जयकारों में लीन हो गए थे की मानो ईश्वर उनके साथ ही चल रहे है। कार्यक्रम  मुख्य रूप से हुकुलगंज रामलीला समिति की पूरी ने संचालित किया था। मौजूद जिम्मेदार ब्यक्ति गड़ में  पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सेठ,शिव यादव के साथ अन्य पूरी रामलीला समिति मैजूद रही।

No comments:

Post a Comment