4/29/2024

वाराणसी मौषम : दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म, 35 डिग्री से ऊपर रहेगा पारा, अलर्ट

वाराणसी मौषम : दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म, 35 डिग्री से ऊपर रहेगा पारा, अलर्ट

वाराणसी। दिन के साथ ही रातें भी अब गर्म होंगी। रात का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। इससे न तो लोगों को दिन में चैन मिलेगा और न ही रात में राहत होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन 44 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग ने वाराणसी में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप खिली है। ऐसे में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप हो गई। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके चलते लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का आभास हुआ। दिन के साथ ही रात का भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। 

मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रात की गर्मी और बढ़ सकती है। रात का तापमान जब 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है तो उसे वार्म नाइट कहते हैं। वाराणसी में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच कम अंतर से तपिश बढ़ती है। इस बार अप्रैल में ही रात की गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

No comments:

Post a Comment