5/26/2026

बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी

वाराणसी। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच, एसीपी अपूर्व पांडेय एवं कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पाण्डेय ने समस्त चौकी प्रभारियों के साथ मिंट हाउस, नदेसर, अर्दली बाजार, पक्की बाजार और कचहरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में मौजूद लोगों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच भी की गई। अभियान के दौरान कई स्थानों पर वाहन चेकिंग चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment