9/07/2018

वाराणसी में कानून-व्यवस्था सुधार के लिए 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, क्लिक कर देखें किसको मिली कहां तैनाती...अंकिता सिंह को सीओ चेतगंज की कमान दी गई....


वाराणसी: शहर में कानून व्यवस्था सुधार के के लिए 11 पुलिस उपाधीक्षक का स्थानांतरण किया गया। जिसमें तीन महिला सीओ को नई जिम्मेदारी दी गई है। काफी वक्त से सीओ दशाश्वमेध रहीं स्नेहा तिवारी, सदर क्षेत्रमें अपने कुशल कार्यों से जनता के दिल में सम्मान बैठा चुकी सीओ सदर अंकिता सिंह और विश्वनाथ मंदि सुरक्षा में रहीं प्रीति देवी का नाम शामिल है। इस सम्बंध में एसएसपीआनंद कुलकर्णी ने बताया कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। जनता की सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था सुदृण करने के साथ उसे और सरल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून- व्यवस्था में सुधार लाना है। स्थानांतरण जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

किसको कहा मिली तैनाती

1. सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी कैंट बनाये गए।

2. राकेश कुमार नायक सीओ कैंट से पुलिसउपाधीक्षक सुरक्षा (केवीएम मंदिर/ जेवीएम मस्जिद) बनाये गए।

3. अभिनव यादव पुलिस उपाधीक्षक अपराध से सीओ दशाश्वमेध बनाये गए।

4. सत्येंद्र प्रसाद तिवारी सीओ चेतगंज से सीओ भेलूपुर बनाये गए।

5. अयोध्या प्रसाद सिंह सीओ भेलूपुर से कार्यमुक्त हुए हैं।

6. अंकिता सिंह को सीओ सदर से सीओ चेतगंज की कमान दी गई।

7. प्रीति देवी को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा से सीओ बड़ागांव बनाया गया है।

8. अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा से सीओ सदर बनाये गए।

9. भवनेश चिकारा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा (काशी विश्वनाथ मंदिर/ ज्ञानवापी मस्जिद) बनाये गए।

10. स्नेहा तिवारी सीओ दशाश्वमेध से पुलिस उपाधीक्षक अपराध (एंटीरोमियो/ महिलासम्मान प्रकोष्ठ) बनाई गईं।

11. शफीक अहमद सीओ बड़ागांव से पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय भेजे गए हैं।

No comments:

Post a Comment