सरफसज़ अहमद
**************
वाराणसी: आगामी लोकसभा चुनाव के करीब आने के पहले ही सियासी गलियारे में चुनाव की गर्मी देखी जा रही है। नेता राजनितिक बयान देने से गुरेज़ नहीं कर रहे हैं और इस बयानबाजी में दुसरे को अपने से कमतर बताने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक बयान वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने उनके हाल पर छोड़ दिया है और यदि वो लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं तो वाराणसी की जनता उन्हें ‘खामोश’ कर देगी।
राजनीती की दूकान चलाने वालों को मोदी से डर
वाराणसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली से भाजपा सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने एक बार फिर वाराणसी का सियासी माहौल गर्म कर दिया। उनसे जब बंगाल में विपक्ष के सम्मेलन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो नेता राजनीती अपने स्वार्थ करने के लिए करते थे उनके स्वार्थ में अडचने आने लगी हैं और ये जानते हैं कि यदि पांच साल फिर मोदी जी की सरकार आई तो इसनकी दुकाने बंद हो जाएंगी तो जो लोग राजीनति की दूकान चलाते हैं उन्हें मोदी जी से डर लग रहा है। ये जो गठ्बंधन हो रहा है ये राजनितिक नहीं अपने अपने स्वार्थ का बंधन है।
सपा के कई नेता हमारे संपर्क में
बुधवार को वाराणसी पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के बयान कि कई भाजपा के नेता अखिलेश जी के संपर्क में हैं पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में हम बताएंगे कि कितने सपा के नेता हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही उन्हें पार्टी के मंच पर बुलाया जाएगा तब सभी को पता चल जाएगा।
मायावती बनाएंगी अखिलेश को राजनीत का बबुआ
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के लिए हुए मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि बह्ज्पा की नींद उड़ गई है पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मायावती किसके साथ कितने दिन तक चली हैं ये सब जानता है और चुनाव तक अखिलेश को मायावती राजनीती का बबुआ बनाकर छोड़ेंगी।
भाजपा ने किया था पुरुषार्थ का काम
भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार गेस्ट हॉउस काण्ड को लेकर पोस्ट किये जाने पर कहा कि बीजेपी नेताओं ने गेस्ट हॉउस काण्ड के दौरान पुरुषार्थ का कार्य किया था। उसे याद दिलाना राजनीती में आवश्यक है।
ओपी राजभर और अनुप्रिया हमारे साथ
लगातार ओमप्रकाश राजभर के भाजपा सरकार पर हमलावर होने और अनुप्रिया पटेल एक पति द्वारा प्रदेश भाजपा पर आरोप लगाने के सवाल पर बह्ज्पा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। ओमप्रकाश राजभर जी का बर्ताव ही ऐसा है पर वो भाजपा के साथ हैं और अनुप्रिया पटेल भी हमसे नाराज़ नहीं है। उनके पति और अपना दल (एस ) के राष्ट्रिय अध्यक्ष से हमारी तीन राउंड खुद बात हुई है। वो खुश हैं हमारे साथ।
सावित्री बाई फूले का भाजपा से अध्याय समाप्त
हाल ही में भाजपा सांसद बहराईच की कद्दावर नेता सावित्री बाई फूले के द्वारा भाजपा पर दलित, पिछड़ों और शोषित का कार्य न करने का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ने पर बोलते हुए महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सावित्री बाई का अध्याय भाजपा से समाप्त हो गया है और उनके इस फैसले से भाजपा का एक भी वोट इधर से उधर नहीं जाएगा।
केजरीवाल फजीहत से बच गए
हाल ही में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के वाराणसी में दिए बयान कि इस बार लोकसभा चुनाव में वाराणसी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविन्द केजरीवाल नहीं होंगे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता मोदी जी को झूमकर वोट करने वाली है ऐसे में केजरीवाल अपनी फजीहत क्यों करवाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई हर व्यक्ति अपने राजनितिक अस्तित्व के लिए हाथ-पाँव मार रहा है और कई छोटी राजनितिक पार्टियां हमारे संपर्क में हैं। इसके अलवा कांग्रेस नेता हरिवंश द्वारा अमित शाह के बीमार होने पर दी गए बयान पर दुःख जताते हुआ कहा कि किसी के स्वास्थ्य को लेकर मज़ाक उड़ना निंदनीय है।
No comments:
Post a Comment