वाराणसी में अभी मां करणी पर विवादित बयान देने के मामले में सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्र का मुद्दा गरम ही था कि सपा के एक पदाधिकारी के बयान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।
लोहिया वाहिनी अध्यक्ष संदीप मिश्र ने हरीश मिश्र पर हुए हमले और की गई कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कहा -करणी सेना वालों अगर हमारे नेता ने एक बार आवाज दे दिया तो बनारस के हर चौराहे पर करणी सेना वालों तुम्हे जिंदा जलाने का काम समाजवादी पार्टी के लोग करेंगे।
*पोस्टर लगाने पर हुई थी एफआईआर*
दिनों सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गाय, गोबर वाले बयान के विरोध में बीजेपी ने प्रदर्शन किया था। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को मानसिक अस्पताल में उपचार की सलाह तक दे दी थी। भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने खुद को सुदामा रूप में दिखाते हुए एक अप्रैल को शहर में पोस्टर लगाए थे।
इस पोस्टर में एक बार फिर अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया। पोस्टर में लिखा था-गाय, गीता.. गंगा के ढोंगी हिमायती चले हैं गोशाला, गोबर और गाय पर बात करने। यदुकुल के वंशज भगवान् श्रीकृष्ण रूपी गोवर्धन धारी व सुदर्शन चक्रधारी अखिलेश यादव करेंगे कलयुग के भ्रष्टाचारी मामा का अत।
शहर में जगह जगह पोस्टर लगाए गए। पोस्टर पर बने कार्टून पर आपत्ति जताते हुए शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर संदीप मिश्रा के ऊपर बीएनएस की धारा 356(3) और 196 (1) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
*जानिए क्या बोले करणी सेना के जिलाध्यक्ष*
करणी सेना के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। जिसने हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को जलाकर मारने की धमकी दी है, उनसे जब आमना सामना होगा तब सवाल किया जाएगा। हमें जलाकर मार देंगे, गम नहीं लेकिन हमारे समाज, देश के महापुरुषों को कोई कुछ बोलेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
No comments:
Post a Comment