2/24/2026

राजघाट पर मनाई गई समाज सुधारक कल्लू डोम राजा की जयंती


वाराणसी।, 24 फरवरी 2026।वाराणसी के ऐतिहासिक राजघाट पर डोम समाज फाउंडेशन के तत्वावधान में महान समाज सुधारक एवं ऐतिहासिक व्यक्तित्व कल्लू डोम राजा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कल्लू डोम राजा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद राजघाट स्थित पार्क में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके त्याग, संघर्ष और सामाजिक समरसता के लिए किए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कल्लू डोम राजा का जीवन त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में समानता और एकता बनाए रखने पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।इस अवसर पर डोम समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भोला जी, कोषाध्यक्ष दर्शनलाल जी, मीडिया प्रभारी टेकनाथ जी, प्रदेश सचिव राजीत कुमार, प्रदेश संरक्षक विषेश जी तथा प्रदेश महामंत्री राजनारायण जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment