दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था 28 वर्षीय अमन चौरसिया, एनडीआरएफ और जल पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। युवक की पहचान अमन चौरसिया पुत्र
पिता फेंकू राम चौरसिया निवासी हुकुलगंज, पांडेयपुर (थाना लालपुर), वाराणसी के रूप में हुई है। घटना 19 अक्टूबर 2026 की भोर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन चौरसिया अपने चाचा के पुत्र और अन्य दोस्तों के साथ सिंधिया घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया।
मौके पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत की। घाट के आसपास गंगा में युवक की तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम ने परिजनों को दोबारा 24 घंटे बाद तलाश अभियान चलाने की बात कही। इसके बाद परिजन इंतजार करने की सहमति जताते हुए घर लौट गए।
परिजनों के अनुसार युवक की तलाश में गंगा के विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन की गई। वाराणसी से लेकर बिहार के बक्सर तक संभावित स्थानों पर भी तलाश जारी रखी गई, लेकिन अमन का कोई सुराग नहीं मिल सका। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।
घटना के बाद से परिजन उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, एनडीआरएफ और जल पुलिस की ओर से तलाश के प्रयास किए गए। युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
सम्पर्क मो.8009853530, 8608531218
No comments:
Post a Comment