4/25/2026

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 और 29 अप्रैल 2026 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।


वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 और 29 अप्रैल 2026 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनज़र लिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन की मांग पर यह कदम उठाया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह आदेश विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ उससे सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।

छात्रों के लिए जरूरी सूचना

* 28 और 29 अप्रैल की सभी परीक्षाएं स्थगित
* नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
* विश्वविद्यालय और कॉलेजों पर आदेश लागू

छात्रों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।

No comments:

Post a Comment