4/26/2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सेंटर पर पहुंचे परीक्षार्थी :- वाराणसी में बनाए गए हैं 48 सेंटर, पहले दिन 8,977 ने छोड़ी परीक्षा


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 का आज दूसरा दिन है। वाराणसी के 48 सेंटर पर एक लाख 20 हजार 672 परीक्षार्थी तीन दिनों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के पहले दिन रजिस्टर्ड 40,223 परीक्षर्थियों में से 8,977 ने परीक्षा छोड़ दी। आज भी सेंटरों पर सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

सुबह 8 बजे से ही छात्रों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके पहले सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही अंदर बायोमैट्रिक जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला रहा है। वहीं पूरे केंद्र की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है।

*पहले दिन 8,977 ने छोड़ी परीक्षा*

वाराणसी में हो रही तीन दिवसीय होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा 2025 के पहले दिन रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों 40,223 में से सिर्फ 31,277 ही उपस्थित हुए। 8,977 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें पहली पाली में 15,512 परीक्षार्थी शामिल हुए और 4,600 से 48 सेंटरों पर परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 15,756 ने परीक्षा दी और 4,357 ने परीक्षा छोड़ दी।

*बीए-बीएड के बाद पहुंचे होमगार्ड की परीक्षा देने*

पहले दिन वाराणसी में गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो बीए-बीएड के बाद होमगार्ड की परीक्षा देने आये थे क्योंकि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। प्रयागराज के अम्बुज कुमार ने बताया वो बीए करने के बाद आईटीआई करके जॉब कर रहे हैं। लेकिन होमगार्ड सरकारी नौकरी है। इसलिए इसे देने आये हैं।

No comments:

Post a Comment