वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बनने वाले पांच सौ बेड के मल्टी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को करेंगे। इसमें 47 बेड का आईसीयू होगा। मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए कैफेटेरिया भी होगा। मल्टी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में ओपीडी, आईपीडी, प्राइवेट वार्ड, मोर्चरी, आइसोलेशन वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड, लॉन्ड्री, किचन, कैफेटेरिया, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, ब्लड बैंक और स्किल्ड लैब की सुविधा होगी। इसमें 14 बेड का बर्न वार्ड, 15 बेड का डे केयर, 20 बेड का डायलिसिस, 30 बेड का एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र, पांच ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथैरेपी कक्ष, फेमिली मेडिसिन, पीएसी, डेंटल, आयुष, जीरियाट्रिक मेडिसिन, न्यूट्रीशन, एनसीडी क्लिनिक, मानसिक रोग और डरमेटोलाजी ओपीडी की सुविधा रहेगी।मंडलीय
अस्पताल के एसआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि मल्टी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में छह सौ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होगी। वह आधुनिक और यांत्रिक प्रणाली पर आधारित होगा। सीमित स्थानों पर लिफ्ट के जरिए कई वाहन पार्क हो सकेंगे। हाइड्रोलिक या मैकेनिकल लिफ्ट से गाड़ियां ऊपर-नीचे की जा सकेंगी।
No comments:
Post a Comment