वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को काशी पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली काशी विजिट है. एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. वहां उन्होंने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन, रुद्राभिषेक और आरती की.
*कहा बंगाल विजय का आशीर्वाद लेने आया*
दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर नितिन नवीन ने कहा, "बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के पश्चात मैं बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं. वहां ममता दीदी जा रही हैं, हमारी विजय सुनिश्चित है." इस दौरान प्रमुख रूप से प्रियांशु त्रिपाठी, संदीप केशरी, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे. सभी ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया.
*नितिन नवीन ने बंगाल के चुनावी माहौल पर की चर्चा*
नितिन नवीन ने अपने संबोधन में बंगाल के चुनावी माहौल पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाताओं को जागरूक करें. भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि काशी का यह दौरा उनके लिए विशेष महत्व रखता है. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर चुनावी अभियान को और मजबूत करने का संकल्प लिया. कहा कि काशी की धरती पर आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा मिली है, जो उन्हें चुनावी मैदान में और अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित थे.
No comments:
Post a Comment