4/28/2026

संदिग्ध परिस्थितियों में रोहन‍िया के कार्टन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी। थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा पैकिंग करने वाला कार्टन बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।फैक्ट्री से धुंआ निकलता देख केयर टेकर पवन कुमार ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया जिसके कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाई। भरतीपुर रामपुर थाना बड़ागांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने करीब 15 बिस्वा में जगतपुर गांव में फैक्ट्री बनाया है जहां अंडा पैकिंग करने वाला कार्टन बनता है । फैक्ट्री की देखरेख करने वाले केयर टेकर पवन कुमार ने बताया सुबह पांच बजे बजे धुएं के साथ आग निकलने लगा।

जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने अपने सबमर्सिबल पंप से पाइप लगाकर आग पर काफी नियंत्रण पा लिए थे । आग पर काबू नहीं होता तो आसपास के मकानों में भी आग लगने का डर था।आशंका है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंके होंगे जिसके कारण आग पकड़ लिया। केयरटेकर के अनुसार बआग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment