4/21/2026

अर्दली बाज़ार चौकी के समीप उल्फत कंपाउंड में पूर्व तहसील कर्मी के घर में लगी आग से मचा कोहराम


आग से लाखों का सामान जलकर खाक, मशक्कत के बाद काबू में आयी आग


वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाज़ार चौकी के समीप उल्फत कंपाउंड में पूर्व तहसील कर्मी के घर आगजनी से मंगलवार को कोहराम मच गया। आगजनी के कारणों का पता अभी नहीं लग सका है मगर संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी। आग लगने से घर का लाखों का सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

समाचार के संदर्भ में बताया गया है कि उल्फत कंपाउंड अर्दली बाज़ार में पूर्व तहसील कर्मी मरहूम शकील अहमद का मकान है जिसमें उनका परिवार निवास करता है। उसी मकान में आज दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपनी क्षमता से आग बुझाने का प्रयास किया मगर तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में अग्नि शमन दल ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि अगर वक्त रहते आग पर काबू न पाया जाता तो तेज़ हवा के चलते आग की लपटे और भी आशियानों को अपने आगोश में ले लेती।

No comments:

Post a Comment