4/29/2026

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बादलों की सप्‍ताह भरतक बनी रहेगी सक्र‍ियता, तेज हवा वह बारिश के साथ गिरे ओले, जान लें मौसम व‍िभाग की ताजा र‍िपोर्ट


वाराणसी। पूर्वांचल स‍हित वाराणसी में मौसम का रुख बुधवार को दोपहर बाद उस समय बदल गया जब बादलों की सक्र‍ियता घनी होने के बाद तेज आंधी तूफान के साथ ओले और बार‍िश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि पूर्व में ही मौसम का रुख बदलने का अनुमान जताया था। लेक‍िन, बादलों ने घंटे भर से अध‍िक समय तब सक्र‍ियता द‍िखाई और बार‍िश की वजह से तापमान भी काफी कम हो गया। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह मौसम का रुख इसी प्रकार बना रह सकता है। 

गुरुवार की सुबह ठंडी हवाओं का जोर रह सकता है, तो वहीं सुबह तीन बजे के बाद ठंडक का अहसास भी लोगों को होगा। गुरुवार की सुबह भी कुछ बादलों की आवाजाही का रुख बन रह सकता है। वातावरण में आर्द्रता का रुख रहा तो द‍िन में धूप भी ख‍िलने का अनुमान है। हालांक‍ि धूप ख‍िलने के बाद उमस का असर भी होगा और धूप तल्‍ख होने पर लोग पसीना पसीना भी होंगे। जबक‍ि मौसम वि‍भाग ने बादलों की सक्र‍ियता का अस पूरे सप्‍ताह तक अलर्ट जारी क‍िया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी मौसम का रुख बादलों की ओर होगा और बादल नमी म‍िलने पर बार‍िश भी कराएंगे।


बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 40 ड‍िग्री के आसपास बना रहा तो न्‍यूनतम तापमान में बार‍िश के बाद कमी आई। 26 ड‍िग्री से नीचे न्‍यूनतम तापमान भी रात को पहुंचा और लोगों को गर्म होती रातों से राहत भी म‍िली। हालांक‍ि आर्द्रता का स्‍तर साठ फीसद को पार करने के बाद हुई बरसात की वजह से वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ा हुआ है। माना जा रहा है क‍ि आगे भी नमी का पर्याप्‍त साथ म‍िला तो बादल बार‍िश भी करा सकते हैं। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही के संकेत द‍िए हैं।

No comments:

Post a Comment