वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे 28 को वाराणसी पहुंचेंगे। नारी शक्ति वंदन समारोह में पीएम की सभा के अगले दिन पीएम का मिनी रोड-शो भी होगा। पीएम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे।
पीएम बनारस रेल इंजन कारखाना, काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ में अस्पताल समेत प्रमुख स्थलों पर जाएंगे। पीएम कई परियोजनाओं को हरी झंडी देंगे तो कई शिलान्यस भविष्य की इबारत लिखेंगे। इन कार्यक्रम स्थलों पर अब एसपीजी का डेरा है और पूरे रूट की मॉनीटरिंग चल रही है।
पीएम के काशी आगमन के दौरान सड़क, आकाश और जलमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की निगरानी रहेगी। वाराणसी पहुंचे एसपीजी के अफसरों ने टीम के साथ सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा की कमान संभाल ली है। एसपीजी अफसरों ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल बरेका और गेस्ट हाउस को अपने कब्जे में ले लिया है।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग) की बैठक में पीएम सुरक्षा से जुडे निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकआफ पर भी मंथन किया गया, साथ ही एविएशन की स्पेशल टीम ने रनवे का निरीक्षण किया। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर होमवर्क कर टीम के सदस्य तैनात कर दिए गए हैं।
एसपीजी ने शनिवार को एयरपोर्ट, बरेका कार्यक्रम स्थल, बरेका गेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा रेलवे के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बरेका में निरीक्षण किया। पीएम के एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल, बरेका गेस्ट हाउस समेत रूट और निर्धारित स्थलों का जायजा लिया।
एसपीजी टीम ने बरेका ग्राउंड, बरेका गेस्ट हाउस के अलावा विश्वनाथ धाम में भी सुरक्षा इंतजाम की तैयारियां परखी। अब इन सभी रूट पर रविवार को एसपीजी पीएम की फ्लीट का रिहर्सल करेगी, इसके साथ ही पीएम का मिनट-टू मिनट भी जारी किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment