5/08/2026

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। टैक्स में 12% तक छूट, स्वतंत्रता सेनानियों को 50% रियायत



वाराणसी नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब गृहकर, जलकर और सीवर कर समय पर जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि ऑनलाइन भुगतान करने पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत छूट के साथ कुल 12 प्रतिशत का लाभ दिया जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पहली बार स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने का फैसला लिया गया है।

*दिव्यांग और दृष्टिहीनों को बड़ी राहत*

नगर निगम ने दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले भवन स्वामियों का टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया है। इसके लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

*15 जुलाई तक मिलेगा छूट का लाभ*

शहर के करीब 2.33 लाख भवन स्वामियों को 15 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर यह छूट मिलेगी। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने पहले ही टैक्स जमा कर दिया है, उनकी अतिरिक्त छूट राशि अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित कर दी जाएगी।

*21 मई तक करें डिजिटल स्व-गणना*

नगर आयुक्त ने नागरिकों से डिजिटल जनगणना-2026 में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि 21 मई तक पोर्टल पर जाकर 33 सवालों के जवाब देकर स्वयं गणना की जा सकती है। प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की एसई-आईडी मिलेगी, जिसे 22 मई से घर आने वाले प्रगणकों को दिखाना होगा।

साथ ही नगर निगम ने नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देकर काशी की रैंकिंग बेहतर बनाने की भी अपील की है।

No comments:

Post a Comment