(जनगणना 2027 में सहयोग व हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया)
वाराणसी। सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब " द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को बड़ी बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉक्टर की अध्यक्षता में एवं सचिव मुस्लिम जावेद अख्तर के संचालन में संपन्न हुई। इस अवसर पर बच्चे, पुरुष एवं महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई एवं हीट स्ट्रोक से बचाव और जनगणना 2027 में सहयोग के लिए एवं साफ सफाई पर विशेष जोर देकर जागरूक किया गया। प्रातः 8 बजे शिविर का उद्घाटन करते समय डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि दोपहर 11:00 से शाम 4:00 के बीच बाहर निकलने से बचें, बाहर निकलते समय शरीर को पूरा ढककर हल्के रंग के कपड़े पहन कर निकले तथा समय-समय पर नींबू पानी, ओआरएस इत्यादि का घोल का अधिक सेवन करते रहें। फास्ट फूड से परहेज करें,नियमित व्यायाम करें। चिकित्सा शिविर में अधिक संख्या में पेट के मरीज पाए गए। शिविर में 55 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।
ज्ञात हो कि सुल्तान क्लब द्वारा विगत 31 वर्षों से लगातार इस प्रकार का शिविर वर्ष में कई बार लगाती रहती है, प्रत्येक वर्ष मई या जून माह में बड़ी बाजार में इस प्रकार का शिविर लगाती है। चिकित्सा शिविर को कामयाब बनाने में डॉ एहतेशामुल हक, डॉ इकबाल, डॉ साजिद, अजय कुमार वर्मा,मुख्तार अहमद, जावेद अख्तर,एच हसन नन्हें, महबूब आलम, अब्दुर्रहमान, मुहम्मद इकराम, मौलाना अब्दुल्लाह,हाफिज मुनीर, इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा है।
No comments:
Post a Comment