वाराणसी दशाश्वमेध घाट ऑपरेशन सिंदूर को आज एक वर्ष पूरे होने पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में भारतीय सेना के शौर्य को किया गया नमन इस अवसर पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर दीप प्रज्वलन कर शंखनाद ओर डमरू की थाप से शौर्य को किया गया नमन भारतीय सेना को दी गई बधाई।
मां गंगा की आरती ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को समर्पित की गई।
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारी गई और बाबा विश्वनाथ से कामना की गई कि भारतीय सेना इसी तरह अपना पराक्रम आतंकवाद के खिलाफ दिखाती रहे।
मां गंगा की आरती से पूर्व दशाश्वमेध घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालु देशभक्ति के रंग में नजर आए हर तरफ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद की सेना जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठीं।
मां गंगा की आरती से पूर्व गंगा सेवा निधि के अर्चकों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान किया गया।
इस दौरान गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment