5/25/2026

महंगाई का इंजन हुआ तेज, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की वृद्धि की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। 

15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पश्चिम एशिया में तनाव और रुपये की कमजोरी के कारण तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। 

ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। 

ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment