5/08/2026

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश के बाद अब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों को अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


वाराणसी :महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों को अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्यपाल के निर्देश के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अग्निवीर का प्रशिक्षण मिलेगा। कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश के बाद अब विवि प्रशासन ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शारीरिक दक्षता के साथ ही लिखित परीक्षा आदि के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाएगा।सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को अब अग्निवीर में भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

दो दिन पहले बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में शैक्षणिक, विकास, छात्रों की उपलब्धियों आदि पर समीक्षा बैठक में भी छात्रों को अग्निवीर का प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई। 

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलपति के साथ ही कॉलेजों से आए प्राचार्यों से इस दिशा में पहल शुरू कराने को कहा था। बैठक के बाद ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को अग्निवीर में भर्ती से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है। अब कुलाधिपति के निर्देश के बाद इससे सभी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए पूरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। छात्रों को हर छोटी-बड़ी जानकारी दी जाएगी। -

*प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति*

No comments:

Post a Comment