पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में IGRS की माह अप्रैल की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
1. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के क्रम में माह अप्रैल 2026 की जारी IGRS रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
2. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप कमिश्नरेट वाराणसी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है ।
3. IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाती रही, जिसके परिणामस्वरूप माह अप्रैल की रैंकिंग में कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4. विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी लगातार पिछले 06 माह से IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जो शिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं जनसमस्याओं के समाधान के प्रति कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
5. पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा प्रत्येक सप्ताह IGRS प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप माह अप्रैल 2026 की जारी IGRS रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी लगातार पिछले 06 माह से IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जो आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के प्रति कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा प्रत्येक सप्ताह लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ता संतुष्टि तथा निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। यह उपलब्धि कमिश्नरेट वाराणसी की प्रभावी कार्यप्रणाली, जवाबदेही एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग का प्रतिफल है।
No comments:
Post a Comment