6/08/2026

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान तेज 16 भवन तत्काल खाली करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी ने लाउडस्पीकर से कराई मुनादी, प्रशासन सख्त

वाराणसी : दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने लाउडस्‍पीकर के माध्यम से मुनादी कराई. यह मुनादी उन 16 भवनों के लिए की गई है जिनकी रजिस्ट्री हो चुकी है. इन भवनों को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया गया है और 11 जून को इनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा. आज जब पीडब्ल्यूडी ने सभी चिह्नित भवनों की नापी की और उन पर लाल निशान लगाया, तो लंगड़ा हाफिज मस्जिद के कटरे के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई. इस कार्रवाई को तेज करने के लिए नई पोकलैंड क्रेन भी दालमंडी की गलियों में प्रवेश कर गई है.

मुनादी और कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी के एई अनुराग तिवारी, जेई निलेश गुप्ता, राहुल राठ सहित पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे. इस चौड़ीकरण के बाद वाराणसी में जाम की समस्या समाप्त होने की उम्मीद है और यातायात सुगम होगा. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जर्जर भवनों को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त किया जा रहा है. दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण का यह कार्य लंबे समय से आवश्यक था, क्योंकि यहां की संकरी गलियों में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी. स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस कार्य का स्वागत किया है, क्योंकि इससे न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी.

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि ध्वस्तीकरण के बाद नए निर्माण कार्यों की योजना बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोग इसे विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानते हैं, जबकि कुछ ने अपनी दुकानों और घरों के ध्वस्तीकरण को लेकर चिंता व्यक्त की है. बता दें कि 181 भवनों में से 100 से अधिक भवनों की रिजस्‍ट्री हो चुकी हैै.

No comments:

Post a Comment