वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अपहृत 15 वर्षीय किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना चेतगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस संबंध में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 जून को मुखबिर की सूचना पर चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास चिंताहरण हनुमान मंदिर के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *सागर विश्वकर्मा (19 वर्ष)* पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी औरंगाबाद, थाना लक्सा, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बरामद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज
• उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी पानदरीबा
• कांस्टेबल प्रदीप कुमार
• महिला कांस्टेबल सारिका सिंह।
No comments:
Post a Comment