6/16/2026

चौक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 6 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पिस्टल और दो बाइक बरामद

वाराणसी चौक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 6 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 15 जून की रात 2:02 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने राजन के सिर में देसी पिस्टल से दो गोली मारकर हत्या कर दी थी।

16 जून को प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा की टीम ने विशाल भारतीय उर्फ जानू 20 वर्ष, विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू 24 वर्ष, सुजीत बाल्मिकी 19 वर्ष और कृष्णा बाल्मिकी 18 वर्ष को पकड़ा।

इनके पास से .32 बोर नाजायज पिस्टल, Bajaj RS200 UP65FU9824 और Apache UP65CX5948 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार विकास बाइक चला रहा था, पीछे बैठे विशाल ने गोली मारी। रेकी दूसरी बाइक से सुजीत व कृष्णा ने की।

आरोपियों पर BNS की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट 3/25 के तहत मुकदमा 0102/2026 दर्ज है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने टीम को 25 हजार का इनाम दिया।

No comments:

Post a Comment