6/06/2026

नगर निगम वाराणसी भवन स्वामी एआई आधारित घर बैठे गृहकर, जलकर एवं सीवरकर जमा कर सकते हैं।


अब नगर निगम वाराणसी के भवन स्वामी एआई आधारित WhatsApp Chatbot के माध्यम से घर बैठे गृहकर, जलकर एवं सीवरकर जमा कर सकते हैं। महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने इस अभिनव सुविधा का शुभारंभ किया, जिसके साथ वाराणसी उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है जिसने कर भुगतान के लिए यह डिजिटल व्यवस्था शुरू की है।

सेवा का लाभ लेने के लिए अपने WhatsApp से 86018 72601 पर "Hi" भेजें और कुछ ही सेकंड में अपना टैक्स बिल प्राप्त कर ऑनलाइन भुगतान करें।

15 जुलाई तक गृहकर, जलकर एवं सीवरकर जमा करने पर 10% विशेष छूट तथा ऑनलाइन भुगतान पर 2% अतिरिक्त छूट, अर्थात कुल 12% की छूट का लाभ प्राप्त करें। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को करों में 50% की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।

सुविधाजनक, पारदर्शी और डिजिटल कर भुगतान व्यवस्था के साथ नगर निगम वाराणसी नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment