6/06/2026

स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ काशी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में


 वाराणसी नगर निगम निरंतर नवाचार और जनसहभागिता आधारित प्रयास कर रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम के सर्विस फैसिलिटेटर्स हेतु विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिससे उन्हें आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं संसाधन पुनर्चक्रण (Recycling) की प्रक्रियाओं की व्यवहारिक एवं समग्र जानकारी प्राप्त हो सके।

इस दौरान प्रतिभागियों ने वेस्ट-टू-कम्पोस्ट प्लांट में जैविक कचरे को उपयोगी खाद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया, वेस्ट-टू-चारकोल प्लांट में अपशिष्ट से ऊर्जा एवं संसाधन सृजन की तकनीक, C&D वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रण तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में अपशिष्ट जल के उपचार एवं पुनः उपयोग की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

वाराणसी नगर निगम का लक्ष्य केवल कचरे का निस्तारण नहीं, बल्कि उसे संसाधन में परिवर्तित कर एक स्वच्छ, हरित और सतत काशी का निर्माण करना है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प तथा स्वच्छ, सुंदर एवं आत्मनिर्भर काशी के विजन को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

आइए, हम सभी कचरे को समस्या नहीं, बल्कि संसाधन के रूप में देखने की सोच विकसित करें और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल वाराणसी के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

No comments:

Post a Comment