6/05/2026

योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर सेवा का महाअभियान: हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी मंडल हिंदू युवा वाहिनी अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

प्रभारी मंडल *अम्बरीश सिंह भोला* ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी जनसेवा के ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

शिविर के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

No comments:

Post a Comment