6/11/2026

ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी


वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 जून को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। मुख्यमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा आवश्यक कार्य होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

*प्रमुख ट्रैफिक व्यवस्था*

अमर उजाला तिराहा से मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पहले टेम्पो ट्रैवलर, बस, क्रूजर सहित बड़े वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें लकड़ीमंडी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

विशेश्वरगंज तिराहा से दो घंटे पहले चार पहिया वाहनों का मैदागिन की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

राजघाट पुल से सूजाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों का संचालन मुख्यमंत्री आगमन से तीन घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।

मैदागिन और गोदौलिया के बीच दोनों दिशाओं में सामान्य वाहनों का आवागमन वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग की ओर जाने वाले वाहनों को अंधरापुल और मलदहिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
लहुराबीर से मैदागिन की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मलदहिया मार्ग से भेजा जाएगा।
जंगमबाड़ी क्षेत्र से गोदौलिया की ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

भोजूबीर तिराहा से जेपी मेहता तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहा मार्ग से भेजा जाएगा।

कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और उन्हें अंबेडकर चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा।

ऑटो और ई-रिक्शा पर भी रहेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान से लगभग दो घंटे पहले निम्न मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा—
भोजूबीर तिराहा से कचहरी और चौकाघाट के बीच
लहुराबीर से मैदागिन के बीच
पुलिस लाइन से चौकाघाट तथा लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच

भोजूबीर, कचहरी और जेपी मेहता तिराहा के मध्य
पुलिस की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आमजन से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

No comments:

Post a Comment