6/13/2026

प्रदेश के वित्तमंत्री और जिले के प्रभारीमंत्री सुरेश खन्ना काशी की जनता से रूबरू हुए अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश*

*

वाराणसी :- प्रदेश के वित्तमंत्री और जिले के प्रभारीमंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे। प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।

मंत्री सुरेश खन्ना से करीब आधा दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से दी। जिस पर मंत्री ने संबधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिवपुर के रहने वाले विनय दुबे ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका चयन एडेड विद्यालय प्रतापगढ़ में हुआ।

बताया क‍ि विद्यालय द्वारा उनको ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा है। सामनेघाट के रहने वाले शिवकुमार ने इजरायल जाने के लिए अपना पासपोर्ट रिन्यूवल करवाने के लिए पत्र दिया। बजरडीहा तेलियाना के हाफिज ने बारिश के पहले पूरे क्षेत्र की सीवर सफाई करवाने की मांग की।

No comments:

Post a Comment