7/04/2026

गिलट बाजार में 'स्टाईल बाजार' का शुभारंभ, जय प्रकाश सिंह व सुशीला सिंह ने किया उद्घाटन



वाराणसी। गिलट बाजार स्थित जेएस ओसिस बिल्डिंग में शनिवार को नए शोरूम 'स्टाईल बाजार' का भव्य शुभारंभ हुआ। बिल्डिंग के मालिक जय प्रकाश सिंह एवं सुशीला सिंह ने विधिवत फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
उद्घाटन समारोह में निलेश सिंह, विकास सिंह, शुभ्रा सिंह एवं अभ्युदय सिंह सहित स्टाईल बाजार के मैनेजर, समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन करते हुए कहा कि स्टाईल बाजार के खुलने से गिलट बाजार क्षेत्र के लोगों को आधुनिक परिधान एवं अन्य आवश्यक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उद्घाटन अवसर पर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और उत्सव जैसा माहौल रहा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उद्घाटन के साथ ही स्टाईल बाजार ने ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू कर दीं।

No comments:

Post a Comment