रोहनिया थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वही इसी तरह की दूसरे घटना लंका थाना क्षेत्र की है जहा पर रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 13 साल की किशोरी के साथ उसके सगे जीजा ने दुष्कर्म किया।
इन दोनों मामले में मुक़दमा दर्ज हो चूका है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर लंका पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम को वो घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसे अकेला पाकर उसके जीजा ने उसके साथ दुराचार किया। इस घटना से वह डर गयी थी। लेकिन किसी तरह हिम्मत करके पीड़िता ने अपनी आप बीती मां को बताया जिसके बाद परिजन लंका थाने पंहुचे।
पीड़िता के बड़ी बहन का अपहरण करके किया था शादी
इस पूरे मामले में सबसे चौकाने वाली बात सामने आया कि आरोपी जीजा ने पीड़िता की बड़ी बहन को अपहरण करके उसके साथ शादी किया था। आरोपी जीजा इसी गांव का रहने वाला है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
वही रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। वारदात रविवार की रात की बताई जा रही है । पीड़िता के पिता की तहरीर पर रोहनिया थाने में जयापुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
खाने खाने के बहाने बुलाकर किया दुराचार
पीड़िता के अनुसार, उसकी मां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रशिक्षण के लिए इन दिनों बाहर गई है और पिता गांव से सटे बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। पीड़िता के अनुसार, रविवार की रात तक़रीबन नौ बजे आरोपी पुनवासी उसे अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी मां घर लौट कर आई तो मासूम काफी सहमी हुई थी।
सोमवार को पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को दुष्कर्म की बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोनकर वारदात की जानकारी दी। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपी के घर जाकर फोरेंसिक टीम ने उसके बिस्तर और कपड़े सहित अन्य साक्ष्य को एकत्रित किया।
No comments:
Post a Comment