**************
वसीम रिजवी ने राम मंदिर पर फिल्म बनाई है, जिसका पोस्टर जारी किया जा चुका है..
वाराणसी/लखनऊ. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। राम मंदिर निर्माण के पक्ष में अपनी बात रखने वाले वसीम रिजवी को एंटी मुस्लिम कहा जाता है। बावजूद इसके वे खुलकर कहते हैं कि राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनना चाहिए। इसी तमन्ना के साथ वसीम रिजवी ने राम मंदिर पर फिल्म बनाई है, जिसका पोस्टर जारी किया जा चुका है। वहीं फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी किया जाएगा। वसीम रिजवी द्वारा प्रोडयूस की गई और सनोज मिश्रा के निर्देशन बनी यह फिल्म राम जन्मभूमि और हलाला पर आधारित।
फिल्मी पर्दे पर राम जन्मभूमि का मुद्दा..
फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में बाबरी मस्जिद के गुम्बद पर भगवा रंग में जय श्री राम का झंडा लगा है। वसीम रिजवी लगातार इस बात की मुहिम चला रहे हैं कि विवादित जगह पर राम मंदिर ही बनना चाहिए। वह भगवान राम की जन्मस्थ्ली है, ऐसे में वहां बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ वे फिल्मी पर्दे पर राम जन्मभूमि के जवलन्त मुद्दे को दिखाएंगे। फिल्म में कारसेवकों पर गोली चलाने और विवादित ढांचा विध्वंस करने से जुड़े सीन को दर्शाया जाएगा।
गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने मंदिर निर्माण के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। इसके अलावा उन्होंने बाबरी मस्जिद से बाबरी नाम हटाकर लखनऊ में मन की मस्जिद बनाने की अपील भी की थी। उनका कहना था कि मस्जिद का नाम किसी राजा या शाषक के नाम पर होने की बजाय मस्जिद-ए-अमन रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि अयोध्या में मस्जिद बनाए जाने की जगह लखनऊ में बनाई जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment