4/30/2026

तीन दिवसीय मेला 23 से, 24 मई को गाज़ी मियां की निकलेगी बारात


गाजी मियां कि बनारस से पलंग पीढ़ी 15 को बहराइच होगी रवाना

Mohd Rizwan 

वाराणसी शुक्रवार 15 मई को बड़ी बाजार, सलारपुरा स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत सैयद सलार मसूद गाजी‌ रहमतुल्लाह अलैह (गाजी मियां) की पलंग-पीढ़ी (मेदनी) का जुलूस गाजी मियां के सदर हाजी सेराजुद्दीन, गद्दीनशीन/सेक्रेटरी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी के नेतृत्व में उठाया जाएगा। गाजी मियां की शादी 24 मई को होना है। शादी के सवा महीने पहले से ही शादी की रस्में शुरू हो जाती है। इसी क्रम में 15 मई को मेदनी का जुलूस निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों शोर से चल रही है।


जुलूस दरगाह कमेटी के ओहदेदारानो की अगुवाई में निकाला जाता है। जुलूस में हाजी सिराजुद्दीन अहमद, नियाजुद्दीन हाशमी, डा. अजीजुर्रहमान, नोमान अहमद, जीशान अहमद, अब्दुल्ला सेराज, मो. शमीम, बबलू हाशमी के साथ तमाम जायरीन का हुजूम उमड़ेगा।  
जेट मेला 23 से 25 मई तक
जुलूस में दरगाह कमेटी के प्रतिनिधिगण अपने कदीमी रास्तों से होते हुए पलंग पीढी लेकर बहराईच दरगाह रवाना होते हैं। गाज़ी मियां की शादी और जेट मेला 23 मई से 25 तक सालारपुर, बड़ी बाजार वाराणसी इलाके में लगेगा। बारात की रस्म 24 मई को अदा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment