वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी के खेल जगत के लिए एक गौरवपूर्ण खबर आई है। शहर के उभरते हुए खिलाड़ी अभिषेक राय को भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चुना गया है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अभिषेक 1 मई से 31 मई 2026 तक बेंगलुरु के सर्जापुर स्थित 'लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स' में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। यह कैंप आगामी FIBA वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।
*परिवार में खुशी की लहर*
अभिषेक राय की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। गौरतलब है कि अभिषेक का परिवार सेवा और न्याय के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनके दादाजी कमल प्रकाश राय पुलिस विभाग में सीओ (CO) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता शशिकांत राय चुन्ना वर्तमान में वाराणसी न्यायालय में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता (Advocate) के रूप में कार्यरत हैं।
*ONGC की ओर से मिला प्रतिनिधित्व*
अभिषेक राय वर्तमान में अपनी सेवाओं और खेल कौशल के माध्यम से ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) से जुड़े हुए हैं। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव जनरल कुलविंदर सिंह गिल ने ONGC के खेल प्रमुख को पत्र लिखकर अभिषेक के चयन की जानकारी दी और उन्हें कैंप में शामिल होने के लिए अनुमति व सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक के करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, बल्कि वाराणसी के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
No comments:
Post a Comment