वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। निखिल राय उर्फ निशु ने सोमवार सुबह करीब 10:21 बजे सोशल मीडिया पर एक भावुक और आत्मघाती संकेत वाला स्टेटस लगाया, जिसके बाद वह घर से निकल गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
स्टेटस में युवक ने डॉक्टर और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का जिक्र किया, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।
परिजनों के अनुसार, निखिल राय स्प्लेंडर बाइक (नंबर: UP65FV2316) से घर से निकला था। उसका मोबाइल नंबर 8173027164 है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी निखिल के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत 9653161725 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।
पुलिस को सूचना दे दी गई है और युवक की तलाश जारी है। परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
No comments:
Post a Comment