4/27/2026

P.M मोदी अपने सांसदी क्षेत्र में 20 घंटे: विकास, संवाद और आस्था—पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा खाश


वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा एक बार फिर शहर को विकास और आस्था के संगम का साक्षी बनाएगा। 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री करीब 20 घंटे तक शहर में प्रवास करेंगे और इस दौरान 6200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे। यहां वे “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और काशी की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 6200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह परियोजनाएं शहर के बुनियादी ढांचे, परिवहन और नागरिक सुविधाओं को मजबूती देंगी।

प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे और उसके बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

दौरे के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंच पर मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसपीजी ने वाराणसी में सुरक्षा की कमान संभाल ली है, जबकि कमिश्नरेट पुलिस भी व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment