4/26/2026

वाराणसी में STF की बड़ी कार्रवाई 55 लाख का गांजा साथ अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट


वाराणसी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.07 कुंतल गांजा (कीमत लगभग 55 लाख रुपये) बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय गिरी (निवासी मऊ) के रूप में हुई है। STF ने उसके पास से एक शेवरलेट कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी इनपुट पर STF टीम ने कैंट थाना क्षेत्र में पुलवरिया पुल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त ने कबूल किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर पूर्वांचल के कई जिलों में सप्लाई करता था। वह महीने में 2-3 बार इस तरह की खेप लाकर मोटा मुनाफा कमाता था।

आरोपी के खिलाफ कैंट थाना, वाराणसी में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment