5/11/2026

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज वक्फ की जमीन पर बना मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर


 वाराणसी:दालमंडी क्षेत्र में प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के तहत चिन्हित भवनों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में अभियान को लेकर चिंता बनी हुई है।

दालमंडी में चल रहे चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ की मुसाफिरखाना संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवन को खाली करने और स्वयं हटाने के लिए पहले 12 दिन की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर से भवन को गिराए जाने के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटी रही।

अधिकारियों का कहना है कि यह संपत्ति सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आ रही थी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से प्रस्तावित है। प्रशासन का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में हलचल का माहौल बना रहा। कई लोग मौके पर खड़े होकर कार्रवाई देखते रहे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत चिन्हित अन्य भवनों पर भी नियमानुसार आगे कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment