वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र के मान मंदिर घाट पर बुधवार देर रात साथियों के साथ काशी आए ग्रेटर नोएडा के 27 वर्षीय युवक की नाव पर फोटो खिंचवाने के दाैरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से साथियों में हड़कंप मच गई।
साथियों ने रात में ही पुलिस व युवक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी।
स्थानीय लोगों ने रात में ही डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन नदी में बहाव अधिक होने से उसका पता नहीं चला। सुबह एनडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयास से डूबे युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। गौतम बुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा अंतगर्त सुपरटेक इको विलेज-2 निवासी हर्षवर्धन ठाकुर पुत्र संदीप सिंह बुधवार काे अपने चार-पांच साथियों के काशी घूमने आए थे। देर रात एक बजे सभी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मान मंदिर घाट पहुंचे।
इसके बाद घट पर ही सभी नाव पर फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान हर्षवर्धन ठाकुर का संतुलन बिगड़ने से वह गंगा नदी में गिरकर डूबने लगा । जब तक सभी साभी शोर मचाते वह पानी के तेज बहाव में डूब गया था। स्थानीय लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन गंगा में अधिक बहाव व अंधेरा होने से उसका पता नहीं चला। सूचना पर दशाश्वमेध पुलिस और जल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रात में ही तलाश शुरू की।
गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम भी उसकी खोजबीन में शामिल हुई। कई घंटों की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ, जल पुलिस और दशाश्वमेध पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
अन्य साथियों में जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना अंर्तगत सेवरा निवासी कुशाग्र सिंह, गौतम बुद्ध नगर के सुपरटेक इको विलेज-2 का दुर्गेश रुद्र प्रताप सिंह, नोएडा के परथला खेजपुर निवासी विपुल कुमार, नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी के ब्लाक-13 के होम नंबर 316 निवासी जीत सिंह व नोएडा के सेक्टर 122 अंतर्गत परथला खंजरपुर निवासी ललित कुमार शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment